Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

भारतीय खेलों के लिहाज से नवंबर महीना रहा सुपरहिट : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री के अनुसार इस महीने भारतीय खेल जगत ने कई नए मुकाम हासिल किए, जो हर भारतीय को प्रेरित करते रहेंगे।

30 Nov 2025

भारतीय खेलों के लिहाज से नवंबर महीना रहा सुपरहिट : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा नवंबर माह में हासिल की गई ऐतिहासिक उपलब्धियों की सराहना की। प्रधानमंत्री के अनुसार इस महीने भारतीय खेल जगत ने कई नए मुकाम हासिल किए, जो हर भारतीय को प्रेरित करते रहेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 128वें एपिसोड में कहा कि भारतीय खेलों के लिहाज से ये महीना सुपर हिट रहा है। इस महीने की शुरुआत भारतीय महिला टीम द्वारा आईसीसी महिला विश्व कप जीतने से शुरू हुई, लेकिन उसके बाद भी मैदान पर और ज्यादा एक्शन देखने को मिला है। कुछ दिन पहले ही टोक्यो में डेफलिंपिक्स हुए हैं, जहां भारत ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 20 पदक जीते हैं। हमारी महिला खिलाड़ियों ने भी कबड्डी वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास ही रच दिया। पूरे टुर्नामेंट में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करके हर भारतवासी का मन जीत लिया। इसी तरह वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स में भी हमारे खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा, जहां उन्होंने 20 पदक जीते।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि जिस बात की और भी अधिक चर्चा हो रही है, वो है हमारी महिला टीम का दृष्टिबाधित क्रिकेट विश्व कप जीतना। बड़ी बात यह है कि हमारी इस टीम ने बिना एक भी मैच हारे, इस टुर्नामेंट को जीता है। देशवासियो को इस टीम के हर खिलाड़ी पर बहुत गर्व है। मेरी इस टीम से प्रधानमंत्री निवास पर मुलाकात हुई। वाकई इस टीम का हौंसला, उनका जज्बा हमें बहुत कुछ सिखाता है। यह विजय हमारे खेल इतिहास की सबसे बड़ी जीतों में से एक है, जो हर भारतीय को प्रेरित करती रहेगी।

आईसीसी महिला वनडे विश्व कप में रचा इतिहास

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इस महीने की शुरुआत में इतिहास रचते हुए आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 का खिताब अपने नाम किया था। दो नवंबर को नवी मुंबई में खेले गए फाइनल में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका महिला टीम को 52 रन से हराकर पहली बार आईसीसी महिला विश्व कप की ट्रॉफी जीती।

दृष्टिबाधित महिला टीम ने जीता दिल

भारतीय दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम ने बीते 23 नवंबर को खेले गए पहले दृष्टिबाधित महिला टी20 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में नेपाल की टीम को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। श्रीलंका के कोलंबो स्थित पी सारा ओवल मैदान पर खेले गए फाइनल में नेपाल की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 114 रन बनाए। इसके जवाब में भारत की महिला टीम ने आसानी से 12.1 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। भारतीय बेटियों की इस जीत ने हर देशवाशियों को गर्व से भर दिया।

कबड्डी में भी जीती ट्रॉफी

भारत की महिला कबड्डी टीम ने भी इतिहास रचते हुए महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम किया। बांग्लादेश के ढाका में खेले गए फाइनल में चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर लगातार भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार कबड्डी विश्व कप खिताब जीता।

डेफलिंपिक्स और विश्व मुक्केबाजी में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा

जापान की राजधानी टोक्यो में 15 से 26 नवंबर तक आयोजित 25वें समर डेफलिंपिक्स में भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक का अपना सबसे यादगार और ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में भारत ने कुल 20 पदक अपने नाम किए, जिनमें 9 स्वर्ण, 7 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं।

इसके अलावा विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स 2025 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण सहित कुल 20 पदक जीते।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारतीय खेलों के लिहाज से नवंबर महीना रहा सुपरहिट : प्रधानमंत
प्रधानमंत्री के अनुसार इस महीने भारतीय खेल जगत ने कई नए मुकाम हासिल किए, जो हर भारतीय को प्रेरित करते रहेंगे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News